Araria

Monday, November 14, 2011

बाल दिवस पर चलाया गया जागरूकता अभियान


अररिया: बाल दिवस पर श्रम संसाधन विभाग अररिया के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी द्वारा बाल श्रम उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया तथा शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर पोस्टर चिपकाये गये। इस अभियान में मोहन किशोर झा श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सिकटी, कौशल किशोर अररिया, नुनु लाल चौधरी फारबिसगंज, अफरोज आलम, नरपतगंज एवं अरविंद कुमार कुर्साकाटा उपस्थित थे।
रेणुग्राम जाप्र के अनुसार बाल दिवस के मौके पर क्षेत्र के घोड़ाघाट, आदिवासी टोला मधुरा, सिमराहा, समौल, बारा, मानिकपुर सहित अन्य विद्यालयों में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। मौके पर प्रधानाध्यापक राजीव रंजन, समन्वयक जयकांत पासवान आदि ने बच्चों को कई जानकारियां दी।

No comments:

Post a Comment