Araria

Tuesday, November 2, 2010

पुत्र की दीर्घायु की कामना के लिए निकाली कलश यात्रा

पलासी(अररिया), निसं: प्रखंड क्षेत्र के चहटपुर गांव में माता विषहरी की पूजा को लेकर मंगलवार को महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। जिसमें गांव की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। पुत्र की दीर्घायु की कामना को लेकर चहटपुर गांव की बेचनी देवी, रंजीता देवी, शांति देवी, यशोदा देवी, निर्मला देवी आदि ने मंगलवार को चहटपुर ठाकुर बा़ड़ी से कलश यात्रा आरंभ कर पलासी मरियाधार में जलाभिषेक किया। वहीं इस विषहरी पूजा को सफल बनाने में गांव के राम प्रकाश साह, विरेन्द्र साह, प्रमोद साह, शिवलाल साह की भूमिका सराहनीय रही। गौरतलब हो कि माता विषहरी की पूजा अर्चना को लेकर सैकड़ों महिला ने गांव-गांव घूमकर भिक्षाटन किया था।

No comments:

Post a Comment