सिकटी(अररिया) : संकुल संसाधन आदर्श मवि बरदाहा के अधीन 24 विद्यालयों का दो दिवसीय बाल मेला का आयोजन मंगलवार को संपन्न हो गया। इस मेला मेला में छात्र व छात्राओं के बीच खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता में लंबी कूद, उंची कूद, बालिका सायकिल दौड़, गणित दौड़, सुई धागा दौड़, शतरंज प्रतियोगिता, भाषण, कविता पाठ, समूह गीत, समूह नृत्य, चित्रांकण, कबड्डी, खो-खो आदि प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर आये प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। जबकि सभाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र थे। मंच संचालन सत्य नारायण मंडल व विनोद मंडल ने किया। संजय नंदन विश्वास, मुख्तार आलम, दिनेश प्र. पासवान, नीलम कुमारी, माधवी कुमारी की भूमिका सराहनीय रही। वहीं खेल प्रशिक्षक के रूप में आबिद हुसैन, सुलेमान, राज कुमार आदि मौजूद थे। खेल को सफल बनाने में संकुल समन्वयक वसीकुर्रहमान व संकुल संसाधन केन्द्र संचालक प्रधानाध्यापक काशीनाथ मिश्र की भूमिका सराहनीय रही।
Araria
▼
No comments:
Post a Comment