Araria

Saturday, December 11, 2010

32 स्कूलों का भौतिक सत्यापन

अररिया, संस: जोकीहाट प्रखंड के बागनगर व महलगांव संकुलाधीन पड़ने वाले लगभग 32 विद्यालय का भौतिक सत्यापन किया गया। इस कार्य में जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को लगाया गया था। भौतिक सत्यापन के माध्यम से विद्यालय भवन, मध्याह्न भोजन, छात्रों की उपस्थिति एवं शिक्षा की गुणवत्ता आदि की अद्यतन स्थिति प्राप्त की गयी। तत्पश्चात मध्य विद्यालय बागनगर में शिक्षा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला शिक्षा अधीक्षक, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के अलावा सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक मौजूद थे। जिसमें विद्यालय वार समीक्षा की गयी। इस मौके पर प्रखंड शिक्षा संघ के मो. मुजाहिद आलम, सर्व शिक्षा के विनोद कुमार के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment