रेणुग्राम(अररिया),जाप्र: कोसी की बाढ़ में बर्बाद हुए क्षेत्र के किसान इस बार बारिश नहीं होने तथा नहर में पानी नहीं रहने के कारण परेशान हैं। पानी के बिना गेहूं की फसल मारी जा रही है। मानिकपुर के एक किसान प्रकाश यादव ने बताया कि करीब 10-12 बीघा में गेहूं की फसल लगाये हैं। सिंचाई के अभाव में वह सुखने वाली है। किसानों की बढ़े दर पर पंपसेट से पानी पटवन करना पड़ता है। जो उनके बजट से बाहर हो रहा है। वहीं डोरिया, बरदाहा, बारा, सिमराहा के किसान नहर से सटे रहने के बावजूद कई वर्षो से नहर का पानी का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। क्योंकि नहर में पानी नहीं है। नहर में पानी नहीं रहने के कारण किसानों में सरकार के प्रति आक्रोश है।
No comments:
Post a Comment