Wednesday, December 15, 2010
बसैटी के किसान सूअर से परेशान
बसैटी(अररिया),संसू : रानीगंज प्रखंड के बसैटी गांव में सूअर के आतंक से किसान परेशान हैं। काफी संख्या में सूअर खेत में लगे फसल को नष्ट कर रहे हें। इसे लेकर एक दर्जन किसानों ने मंगलवार को आवेदन देकर सूअर मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांचोपरांत कार्रवाई का आश्वासन दिया है। किसान रविन्द्र विश्वास, धमेन्द्र विश्वास, रमेश विश्वास, श्री नंद विश्वास, उदय विश्वास, अवधेश विश्वास, शंकर विश्वास आदि ने पुलिस को बताया कि गांव के ही उपेन्द्र धरकार, सुर्यानंद, नगीना धरकार आदि का 15 से 20 की संख्या में सूअर खेत में लगे फसल को नष्ट कर दिया। सूअर मालिक को अपने सुअर बांध कर रखने की बात कहने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। इससे पूर्व भी मकई व सुर्यमुखी, गेहूं के फसल को बर्बाद कर दिया था। किसानों ने कहा कि एक तो काफी लागत से खेती करते हैं। साथ ही खेत में लगे फसल को सूअर के द्वारा नष्ट कर देने से उन्हें काफी नुकसान होता है। उन्होंने लिखित आवेदन देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है। इधर पअनि विधान चंद्र ने किसानों को जांचोपरांत विधिवत कार्रवाई का आश्वसान दिया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment