Araria

Monday, December 13, 2010

सेविका चयन में अनियमितता का आरोप

अररिया, संवाद सहयोगी: जिले के जोकीहाट प्रखंड अंतर्गत भंसिया पंचायत में बाल विकास परियोजना अंतर्गत सेविका चयन में भारी अनियमितता का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। पंचायत वासियों ने आरोप लगाया है कि सेविका चयन मे सारे नियम कानून की अनदेखी कर मनमाने तरीके से अयोग्य प्रत्याशी का चयन सेविका के लिए किया गया। पंचायत के मुखिया बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, पंचायत सचिव मोटी रकम वसूल कर बैक डेट में इस कार्य को किया है। इन लोगों ने आरोप लगाया है कि विज्ञापन निकलने से पूर्व ही जैसे तैसे बहाली कर ली गयी है। भंसिया की फरखुंदा खानन ने आरोप लगाया लगाया कि ये सारा खेल मोटी रकम वसूल कर विभाग की मिली भगत से किया गया है। इस संबंध में पूछे जाने पर जोकीहाट की सीडीपीओ शबाना परवीन ने बताया कि सब कुछ नियमानुसार किया गया है। सेविका चयन में अनियमितता व मनमानी का आरोप मनगढंत है।

No comments:

Post a Comment