Araria

Monday, December 27, 2010

विकास कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं : परमानंद

भरगामा(अररिया) : रानीगंज के विधायक परमानंद ऋषिदेव ने सोमवार को भरगामा प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन एवं चरैया मध्य विद्यालय प्रांगण में अलग अलग अनौपचारिक बैठक में भी हिस्सा लिया।
सभा भवन भरगामा में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निवर्तमान विधायक ऋषिदेव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री ऋषिदेव ने कहा कि सरकार की मंशा चहुंमुखी विकास करना है। कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने प्रखंड से संचालित हो रहे विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। इस बीच प्रखंड में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह, भाजपा कार्यकर्ता शितांशु शेखर पिंटू, प्रखंड प्रवक्ता चंद्रानंद झा चाणक्य, विजय सिंह उर्फ बिजली, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संतोष खुराना, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष सुधीर यादव आदि ने मुख्य रूप से कुव्यवस्था पर विधायक का ध्यान आकृष्ट करते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार लाने की मांग की। लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरगामा के प्रभारी डा. सुखी राउत पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए तत्काल निलंबन की मांग विधायक परमानंद ऋषिदेव से की। मौके पर पार्टी कार्यकर्ता, बीडीओ मणिमाला, सीडीपीओ विनीता, बीईओ राधेय सिंह व अन्य मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment