सिकटी(अररिया),निसं: प्रखंड के सोहागमाड़ों पोखरिया गांव में बुधवार की रात अचानक लगी आग से आधा दर्जन लोगों का घर के दरवाजे पर रखा धान का बोझ जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते दरवाजे पर रखा सारा बोझ जलकर राख हो गया। पीड़ितों में अशोक कुमार बहरदार, विद्यानंद सरदार, कृष्णानंद सरदार, राजनाथ सरदार आदि शामिल है। इस घटना में चार लाख से अधिक संपत्ति के जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना से पीड़ित अशोक बहरदार ने बताया कि खेत से धान काटकर घर पर रखा था कि अचानक आग लग गयीI
No comments:
Post a Comment