Araria

Sunday, December 19, 2010

सर्वोत्तम ताजिया के लिए पड़रिया व बांसबाड़ी पुरस्कृत

सिकटी (अररिया), संवाद सूत्र.: प्रखंड के सभी हिस्सों में फर्ज की जंग में शहादत की याद में मनाये जाने वाले पर्व के मौके पर रविवार को सिकटी मुहर्रम मेला मैदान दहगामा, खोरागाछ जनता हाट पर मेला का आयोजन किया गया। वहीं, इससे पहले शनिवार की देर शाम तक ताजिया जुलूस एवं अखाड़े के साथ करतब का प्रदर्शन किया गया।
सबसे बड़ा आयोजन सालगोड़ी हाट मैदान पर हुआ, जहां आसपास के खान टोला, दहगामा, कटुआ, सालगोड़ी, बांसबाड़ी अखाड़ों द्वारा संयुक्त प्रदर्शन किया गया। इससे पूर्व शुक्रवार को बरदाहा, भोलानी, सुहागमाड़ों में मुहर्रम पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। सालगोड़ी मुहर्रम मेले में सिकटी थानाध्यक्ष पुष्कर कुमार द्वारा खान टोला पड़रिया तजिए को प्रथम एवं बांसबाड़ी के तजियों को द्वितीय पुरस्कार स्वरूप कप एवं शील्ड प्रदान किया गया। इस मौके पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि खुर्शीद आलम, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डा. उपेन्द्र कुमार, पूर्व प्रमुख कमरूज्जमा, सिकटी थाना के अनि रामजन प्रसाद, अनि राजन कुमार, सअनि प्रजापति के अलावा सैप जवान उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment