Araria

Sunday, December 12, 2010

शिक्षा का व्यापारीकरण देश लिए गंभीर समस्या: अभाविप

अररिया,संसू: शिक्षा का व्यापारीकरण देश के लिए गंभीर समस्या है। जिसके खिलाफ अभाविप देश व्यापी निर्णायक आंदोलन चलायेगी।
यह बात अभाविप के दो दिवसीय अररिया जिला कार्यकत्र्ता अभ्यास वर्ग का विधिवत शुभारंभ करते हुए परिषद के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य सह बीएनएमयु के सिनेट सदस्य प्रवीण कुमार ने कही। गल्स हाई स्कूल में आयोजित अभ्यास वर्ग के प्रथम दिन शनिवार को आयोजित सत्रों में यथा एकत्रीकरण, सैद्धांतिक भूमिका एक सक्षम शाखा के साथ शिक्षा एवं सुरक्षा जैसे विषयों पर छात्रों का मार्ग दर्शन करते हुए अभाविप के प्रांतीय उपाध्यक्ष राम कु. कर्ण ने कहा कि राष्ट्र पुननिर्माण अभाविप का अंतिम लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि जिसे प्राप्त करने के लिए अभाविप बीते 60 वर्षो से छात्र समुदाय एवं शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाते हुए देश का ही नहीं विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बन गया है। अभ्यास वर्ग के प्रथम दिन परिषद गीत हम छात्र शक्ति प्रखर पुंज से शुरूआत हुई। इसके बाद दीप प्रच्च्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया गया।
आयोजित सत्र में छात्रों को परिषद के जिला प्रमुख प्रो. एमपी सिंह, प्रदेश सह मंत्री रंजन सिंह, विभाग संगठन मंत्री, सुग्रीव कुमार, जिला संयोजक आशीष देवराज, प्रांतीय सदस्य सुबोध मोहन ठाकुर, रवि शंकर यादव, कौशल कुमार, प्रो. एसके झा, नगर अध्यक्ष प्रो. अनिल मिश्रा, नगर मंत्री कुणाल प्रियदर्शी ने भी संबोधित किया। अभ्यास वर्ग में जिले के तमाम प्रखंड व नगर इकाई के दर्जनों कार्यकत्र्ता शामिल थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में पवन पावक, विवेकानंद सिंह, कौशल कु., रोहन कुमार, रहीम, अनमोल आदि सक्रिय हैं।

No comments:

Post a Comment