Araria

Monday, December 6, 2010

सीनेट सदस्य बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी

अररिया,निसं: विस चुनाव में अररिया से भाजपा प्रत्याशी रहे नारायण झा को सीनेट सदस्य बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी व्याप्त है।
भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक कुमार भगत श्री झा को बधाई देते हुए कहा है कि राज्य सरकार द्वारा उन्हें सीनेट सदस्य बनाये जाने से इस क्षेत्र में भारतीय विद्याओं व संस्कृत के विकास में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस दिशा में श्री झा पूर्व से ही सार्थक पहल करते रहे है। अब उनके सीनेटर बन जाने से और बल मिला है। श्री झा को बधाई देने वालों में भाजपा नेता रीतेश राय,अविनाश सिंह, अररिया प्रखंड के उपप्रमुख रूद्रानंद मिश्र उर्फ फुच्ची झा, सुरेन्द्र झा,बीस सूत्री सदस्य अभय कु. झा , सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हैं।
ताराबाड़ी से संसू: भाजपा नेता नारायण झा को कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय का सीनेट सदस्य नियुक्त किये जाने पर पूर्व मुखिया मुमताज अंसारी, युवा नेता लड्डू झा, कमलेश राज, राजीवकांत ठाकुर, भाजपा नेता बाल कृष्ण झा आदि ने खुशी व्यक्त की है।

No comments:

Post a Comment