Araria

Wednesday, December 22, 2010

आग से ढाई दर्जन घर जले, लाखों का नुकसान

जोकीहाट(अररिया) : जोकीहाट प्रखंड के चैनपुर मसुरिया पंचायत के वाजिदपुर गांव में मंगलवार की रात लगी आग में लगभग डेढ़ दर्जन घर जलकर राख हो गये। इस घटना में लगभग पांच लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान बताया जाता है। आग में चावल, गेहूं, जेवरात सहित कई बहुमूल्य सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। अग्नि पीड़ितों में जंगल विश्वास, महेन्द्र विश्वास, अकालू विश्वास, केमन लाल विश्वास, राकेश विश्वास, इंदर विश्वास, श्यामलाल विश्वास, फुलिया देवी प्रथम एवं फुलिया द्वितीय, पिंकी देवी, सुलोचना देवी, रामवती देवी, लक्ष्मी देवी, चमनी देवी, उर्मिला देवी, प्रकाश, प्रमोद आदि शामिल है। घटना की सूचना ग्रामीणों ने अंचल पदाधिकारी को दे दी है। पैक्स चेयरमैन जनार्दन यादव ने अग्निपीड़ितों को राहत एवं इंदिरा आवास देने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment