जोकीहाट (अररिया) : जोकीहाट प्रखंड के उखवा से कुरसैल जाने वाली मार्ग पर रविवार को सुबह कुहासे के कारण एक टेम्पो व टाटा मैजिक में सीधी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों गाड़ी पर सवार दस यात्री घायल हो गये। सभी घायल यात्रियों को जोकीहाट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एकराम को बेहतर इलाज के लिए अररिया रेफर कर दिया। घायलों में कड़हारा गांव के सुल्तान नसीम, नजबुवा, रेवाज, आरिफ, एकराम एवं उखवा गांव की बीबी मुर्शिदा शामिल हैं।
No comments:
Post a Comment