Araria

Monday, January 17, 2011

केन्द्र सरकार जन विरोधी: आलोक

अररिया : पेट्रोलियम पदार्थो के मूल्य में हुई पुन: वृद्धि से नाराज भाजपा जिलाअध्यक्ष आलोक कुमार भगत ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि वर्तमान केन्द्र सरकार जन विरोधी है। पेट्रोल के मूल्य में पुन: वृद्धि कर आमजन की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया गया है।
अध्यक्ष श्री भगत ने बताया है कि वर्तमान केन्द्र सरकार के सत्ता पर काबिज होते ही हर एक चीज का मूल्य आसमान छूने लगा है। मूल्यों में हो रही लगातार वृद्धि से गरीब व किसानों की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय अवस्था में पहुंच गयी हैं उन्होंने बताया कि इस सरकार के मंत्री पेट्रोल व अन्य चीजों के मूल्य में वृद्धि कर कमीशनखोरी करने का काम भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आम जन जीवन को महंगाई की मार से अस्तव्यस्त करने वाले कांग्रेस सरकार को इस बार जनता मुंह तोड़ जवाब देने के लिये तैयार है।

No comments:

Post a Comment