Araria

Tuesday, January 18, 2011

राशि नहीं मिलने पर वृद्धापेंशन धारियों का प्रदर्शन

जोकीहाट (अररिया) : जोकीहाट प्रखंड के ग्राम पंचायत गिरदा के दर्जनों वृद्धापेंशन धारियों ने सोमवार को मुख्यालय में प्रदर्शन किया तथा वृद्धापेंशन सूची में नाम जोड़ने को लेकर अड़े हुए थे। इस बीच जोकीहाट विधायक सरफराज आलम के प्रतिनिधि रफीक आलम एवं गिरदा पंचायत के पैक्स चेयरमैन के समझाने पर प्रदर्शन कारियों ने प्रदर्शन खत्म किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरदा पंचायत के वृद्धापेंशन धारियों का वृद्धापेंशन के लिए सोमवार को प्रखंड मुख्यालय बुलाया गया था। इन लाभुकों में दर्जनों लोगों के नाम सूची में नहीं होने को लेकर उन्हें पेंशन राशि नहीं दी गई जिससे वे आक्रोशित हो प्रदर्शन करने लगे। इस बीच विधायक प्रतिनिधि रफीक आलम एवं पैक्स अध्यक्ष ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर प्रदर्शन खत्म किया। गौरतलब है कि प्रखंड के सैकड़ों पेंशनधारियों का नाम सूची में सलग्न नही है जिससे वे निराश हो गये है। उधर बीडीओ मो. सिकन्दर ने बताया कि जिला प्रशासन से पुन: राशि की मांग कर छूटे लोगों को राशि दी जायेगी।

No comments:

Post a Comment