Araria

Monday, January 17, 2011

शादी की नीयत से लड़की का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज

कुर्साकाटा(अररिया) : कुआड़ी ओपी क्षेत्र के असराहा पीरगंज निवासी नेती राम की पंद्रह वर्षीय पुत्री रितु कुमारी (काल्पनिक नाम) का जबरन अपहरण कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार रितु सोमवार को साइकिल से टयूशन पढ़ने उफरैल चौक गयी। शाम तक घर नहीं लौटने पर उनके परिजनों ने काफी खोजबीन की। बाद में पता चला कि सिकटी थाना क्षेत्र के उफरैल निवासी विष्णु पासवान का पुत्र साहिल पासवान उर्फ भोला अपने कुछ साथियों की मदद से शादी करने की नीयत से उसे जबरन उठा ले गया है। उसके पिता ने कुआड़ी ओपी थाना कुर्साकाटा में इस घटना को लेकर शाहिल पासवान, विष्णु पासवान, विनोद पासवान, बाला लखिंदर पासवान, सुनील पासवान एवं रमेश मंडल सहित व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है। ओपी अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।

No comments:

Post a Comment