Araria

Monday, January 17, 2011

प्रखंड कर्मी को जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज

जोकीहाट(अररिया) : जोकीहाट प्रखंड कार्यालय में घुसकर प्रसादपुर पंचायत के दबंग मुखिया पुत्र मो. आफताब एवं उनके सहयोगी मो. सरवर एवं मास्टर रिजवान ने शनिवार को प्रखंड सहायक नंदमोहन के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस सिलसिले में एसडीओ डा. विनोद कुमार के निर्देश पर प्रखंड सहायक नंदमोहन ने मुखिया पुत्र आफताब, मो. सरवर एवं मो. रिजवान के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करवायी है। उधर जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष जटाशंकर सिंह, महामंत्री सुभाष झा एवं उपाध्यक्ष रणवीर पासवान ने पुलिस प्रशासन से शीघ्र अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी नहीं हुई तो संघ कलमबंद हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। प्रखंड प्रमुख मुर्शिदा बेगम एवं प्रखंड मुखिया संघ के सचिव इमरान साबिर ने घटना की निंदा करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की है।

No comments:

Post a Comment