Araria

Saturday, February 26, 2011

11 हजार वोल्ट का तार गिरने से एककी मौत, एक घायल


बथनाहा (अररिया)  : बथनाहा स्टेशन चौक से सटे ग्यारह हजार वोल्ट का विद्युत तार गिरने से शुक्रवार की संध्या एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं। घायल को फारबिसगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक का नाम जमुआ निवासी सिंहेश्वर झा बताया गया है। वह अपने संबंधी माधव झा के यहां आया था। उसकी उम्र 40-45 वर्ष के बीच है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सिंहेश्वर झा कोल्ड स्टोर के दक्षिण खड़ा था कि अचानक करीब सात बजे ग्यारह हजार का वोल्ट का तार गिर गया जिसकी चपेट में आने से उसकी मृत्यु घटना स्थल पर ही हो गयी। जबकि बच्चा झा नामक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया है। श्री झा को इलाज के लिए बाहर भेजा गया है। बता दें कि वर्तमान में तार बदलने का कम चल रहा है। बताया जा रहा है कि तार ढीला छोड़ दिया गया था।

No comments:

Post a Comment