Araria

Thursday, February 24, 2011

फसल क्षति का आकलन नहीं किये जाने से क्षोभ

अररिया : रानीगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत छतियौना में ओलावृष्टि से हुई फसल की व्यापक क्षति का आकलन अब तक नहीं किये जाने से ग्रामीणों में क्षोभ व्याप्त है। पंचायत के मुखिया अख्तरी खातुन ने जिला पदाधिकारी से पंचायत में फसल की क्षति का आकलन करवाकर किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है। मुखिया खातुन ने बताया कि पंचायत के रेही रूपैली, उत्तरी भाग, संझेली आदि भागों में ओलावृष्टि से किसानों के रबी फसल पूर्ण रूप से क्षति हो गये हैं। लेकिन आठ दिन बाद भी अंचल द्वारा पंचायत का निरीक्षण नही कराया गया। जबकि जिला पदाधिकारी ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को त्वरित जांच का निर्देश दिया था। 

No comments:

Post a Comment