Araria

Monday, February 14, 2011

सभी मानव ईश्वर की संतान: स्वामी सत्यानंद

जोकीहाट(अररिया) : प्रखंड के महलगांव पंचायत के बोडै़ल गांव में जिला संतमत सत्संग महाधिवेशन के समापन समारोह के दौरान रविवार को श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स्वामी सत्यानंद जी महाराज ने कहा हम सभी ईश्वर की संतान है। संप्रदाय व जातपात से ऊपर उठकर जो भक्ति के सागर में डूबकी लगाते हैं ईश्वर उसे अपना कृपापात्र बना लेते हैं। स्वामी जी ने कहा संतो का जीवन तो देश व समाज हित के लिए होता है। संकीर्णता से जो ऊपर उठ गया मानो वह ईश्वरत्व को पा लिया। सच्चे आत्मा में परमात्मा का निवास होता है। सभी धर्मो का सार मानवता की सेवा का संदेश देता है। स्वामी जी के अमृत वाणी का श्रद्धालुओं की जुटी भीड़ ने सुना। महाधिवेशन को सफल बनाने में सिरवल विश्वास, महेश लाल, लक्ष्मी दास, रामचंद्र, परशुराम, अनिरूद्ध यादव आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

No comments:

Post a Comment