Araria

Sunday, February 6, 2011

मुखिया पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

जोकीहाट (अररिया) : गत विधानसभा चुनाव की रंजिश को ले चैनपुर गांव निवासी मो. तौहिद आलम ने मसुरिया पंचायत के मुखिया मो. सादिक आलम पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने महलगांव थाना में प्राथमिकी के लिए इस आशय का आवेदन शनिवार को दिया है। आवेदन में मो. तौहिद आलम ने कहा है कि चैनपुर मसुरिया पंचायत के मुखिया मो. सादिक आलम ने मोबाइल नं.- 8002420864 से गुरुवार की रात्रि उसे जान से मारने की धमकी दी है। आवेदन में कहा गया है कि मुखिया श्री आलम विधान सभा चुनाव में जोकीहाट से बसपा प्रत्याशी थे जिसका समर्थन उन्होंने नहीं किया था। आगे पंचायत चुनाव में भी तौहीद मुखिया पद के उम्मीदवार हैं जिसके कारण वर्तमान मुखिया मो. सादिक आलम उन्हें धमकी दे रहे हैं। उधर मुखिया ने अपने उपर लगाये आरोप को बेबुनियाद बताया।

No comments:

Post a Comment