Araria

Sunday, February 13, 2011

भाजपा नेता के निधन पर एमएलसी ने जताया शोक

अररिया : भाजपा नेता सह विधान परिषद सदस्य डा. दिलीप कुमार जायसवाल ने भाजपा नेता सह जिले के प्रतिष्ठित संवेदक राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। विप सदस्य डा. जायसवाल ने कहा कि राजेन्द्र गुप्ता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे। उन्होंने विगत कई लोकसभा ,विधान सभा व विधान परिषद चुनावों में पार्टी की जीत के लिये महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। उन्होंने कहा कि राजेंद्र जी किसान मोर्चा के अररिया जिलाध्यक्ष रह चुके थे तथा 2000 के विस चुनावों में पार्टी उम्मीदवार डा. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के चुनाव प्रभारी के रूप में भी काम किया था। इधर, पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं विधान सभा प्रत्याशी नारायण झा ने राजेंद्र जी के निधन पर सवेंदना व्यक्त की तथा इसे पार्टी, समाज व निजी स्तर पर गहरी क्षति बताया। वहीं, प्रसिद्ध संवेदक सह सीमांचल कंस्ट्रक्शन के पार्टनर अजय झा ने भी राजेंद्र गुप्ता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

No comments:

Post a Comment