Araria

Wednesday, February 9, 2011

महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा



फारबिसगंज(अररिया) : ट्रेनिंग स्कूल के समीप शिव मंदिर के निकट मंगलवार से श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। यज्ञ को लेकर शहर में महिलाओं द्वारा मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गयी। सिर पर कलश लिये महिला श्रद्धालुओं का जत्था शहर के विभिन्न स्थलों से होता हुआ सुल्तान पोखर पहुंचकर कलश में जल भरकर यज्ञ स्थल पर पहुंची। इससे पूर्व दिल्ली के उत्तम नगर महाकाली माता मंदिर से पहुंचे विजय महाराज श्री ने यज्ञ स्थल पर पूजा एवं कथा वाचन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ आगामी 16 फरवरी तक चलेगा। कार्यक्रम सुबह नौ बजे से बारह बजे तक तथा दोपहर दो से संध्या पांच बजे तक चलेगा। कार्यक्रम आयोजन समिति के अध्यक्ष कंचन, सचिव सुरेन्द्र महतो, उपाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, किशोर मिश्र, विवेक झा, महेन्द्र राय, रिक्कू राय, मनोज जायसवाल, पप्पू, मनोज, संजय पांडेय, विजय पांडेय, प्रकाश पांडेय, विकास पांडेय सहित कई श्रद्धालु सक्रिय रहे।

No comments:

Post a Comment