Araria

Monday, February 14, 2011

अग्निकांड में एक दर्जन घर जलकर राख



अररिया : जिला मुख्यालय स्थित शिवपुरी मोहल्ला व प्रखंड के बांसबाड़ी गांव में रविवार को लगी आग में करीब एक दर्जन घर जलकर राख हो गये। जबकि घटना में तीन लाख से अधिक की संपत्ति खाक हो गयी। बांसबाड़ी गांव में दोपहर को लगी आग में आधा दर्जन परिवारों के करीब एक दर्जन घर राख हो गये। इस घटना में पीड़ितों के घर में रखे चावल, धान, कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर आदि दो लाख से अधिक की संपत्ति खाक हो गयी। पीड़ित परिवारों में बीबी बानो, मो. जफीर, बीबी फिरजो, तो. खाजा हुसैन, जमशेद एवं बीबी जमीला शामिल हैं।
जानकारी अनुसार दिन के दो बजे गांव में एक के घर से आग उठी और धीरे धीरे आसपास के दर्जन भर घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलने पर अग्नि शामक दस्ता एवं स्थानीय ग्रामीण काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाये।
उधर, निसं के अनुसार नप क्षेत्र के शिवपुरी में एक शिक्षक के घर रविवार को सार्ट सर्किट से लगी आग से एक लाख से अधिक की संपत्ति जलकर खाक हो गयी। इस घटना में पीड़ित के घर में रखा सोफा, बर्तन, कपड़ा एवं अन्य सामान जलकर नष्ट हो गये। पीड़ित केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक गौरीकांत झा अपने परिवार के साथ पूजा अर्चन के लिए सुंदरी मठ गये थे। इसी बीच घर में आग लग गयी। जब तक लोग घर का दरवाजा तोड़कर आग पर काबू पाते तब तक काफी सामान जलकर नष्ट हो गये।

No comments:

Post a Comment