Araria

Tuesday, February 22, 2011

महंगाई को लेकर भाजपा ने दिया धरना


अररिया : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को प्रखंड में केंद्र सरकार के नीतियों से उत्पन्न महंगाई एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना दिया। धरना की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आलोक कुमार भगत ने की। मौके पर वक्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर आलोचना की। वक्ताओं ने कहा कि विदेशों में काला धन की वापसी पर केंद्र सरकार की चुप्पी भ्रष्टाचार का परिचायक है। उन्होंने कमरतोड़ महंगाई पर लगाम लगाने, भ्रष्टाचारी मंत्रियों को गिरफ्तार करने तथा टू- जी स्पेक्ट्रम घोटाला कर्ता की संपत्ति जब्त करने की मांग की। जिला पदाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में सात अन्य मांगे शामिल है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं में विजय नाथ झा, सुरेन्द्र झा, संजय मिश्रा, देवानंद मिश्रा, विजय जैन, बटेश नाथ झा, डा. भुवनेश, दीपक भगत, सीताराम सिंह, अमित श्रीवास्तव समेत दर्जनों लोग धरना में शामिल है।
सिकटी से निसं के अनुसार प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को केंद्र सरकार के महंगाई एवं भ्रष्टाचार के विरूद्ध प्रखंड क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। मांगों संबंधित ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रामकुमार झा उर्फ मुन्ना ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला कार्यसमिति सदस्य विजय विश्वास को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया।

No comments:

Post a Comment