Araria

Sunday, February 13, 2011

गायब बेटी की तलाश में भटक रही मां


फारबिसगंज(अररिया) : अपनी गायब बेटी की तलाश में मधुबनी जिला से एक मां शुक्रवार की देर संध्या फारबिसगंज थाना पहुंची। महिला बनारसी देवी को किसी ने फोन कर सूचना दी थी कि उनकी बेटी रूपा (काल्पनिक नाम) को फारबिसगंज में देखा गया है। लेकिन महिला को अपने मकसद में कोई सफलता नहीं मिली।
पुलिस के सहयोग से फारबिसगंज काली पूजा मेला स्थित एक थियेटर की दो युवतियों को पहचान के लिये थाना लाया गया। लेकिन इनमें से किसी की पहचान गायब लड़की के रूप में महिला नहीं कर सकी। इसके बाद महिला फारबिसगंज थाना से बैरंग वापस लौट गई। थानाध्यक्ष एके गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि महिला के द्वारा थाना में पुत्री के गुम होने के किसी प्रकार की लिखित शिकायत नहीं की गयी है।

No comments:

Post a Comment