Araria

Tuesday, February 8, 2011

प्रबंध समिति का गठन

अररिया : जिले के कुरसाकांटा प्रखंड स्थित मोतीलाल राष्ट्रीय पाठशाला, कुआड़ी का आंशिक संशोधन करते हुए गठन कर लिया गया है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पत्रांक 2327 दि. 16.10.2009 में आंशिक संशोधन करते हुए पांच सदस्यीय कमिटी बनाई गई है। जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महबुब अली कैसर पदेन सभापति, भारतेन्दु यादव जिला अध्यक्ष सदस्य, जयप्रकाश यादव, अनिल सिंहा एवं कृष्णचंद गुप्ता भूमि दाता सदस्य बनाये गये हैं। यह जानकारी जिला प्रवक्ता अब्दुस्सलाम ने दी।

No comments:

Post a Comment