Araria

Wednesday, February 23, 2011

फसल चराने को ले मारपीट

कुर्साकाटा(अररिया) : प्रखंड के भोड़हा निवासी तारकेश्वर सिंह एवं उसी गांव के कुछ लोगों के बीच गेहूं के फसल चराने को लेकर मारपीट हुई जिसमें श्री सिंह घायल हो गये। उन्हें इलाज के लिये अररिया अस्पताल ले जाया गया है। इधर, मामले में कुर्साकाटा थाना पुलिस ने भोड़हा गांव के पुलकित मंडल, रामानंद मंडल, अशोक मंडल, विजय मंडल, अरविंद मंडल एवं संतोष मंडल सहित छह व्यक्तियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

No comments:

Post a Comment