Araria

Sunday, February 20, 2011

महेशपट्टी : अश्वमेध यज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु


नरपतगंज/बथनाहा(अररिया)  : प्रखंड के बबुआन पंचायत अंतर्गत महेशपट्टी गांव में राम नाम अश्वमेध यज्ञ में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। बुधवार के दिन पूर्व सांसद सुकदेव पासवान ने घोड़ा छोड़कर यज्ञ का शुभारंभ किया। अयोध्या के महंथ देवी दास नागा तथा नेपाल के काठमांडू जनकपुर समेत अयोध्या, हरिद्वार से आये सैकड़ों संतो के वैदिक मंत्रोचारण से बबुआन गुंजायमान हो रहा है।
भक्तों की भीड़ यज्ञ स्थल पर स्थापित 151 मूर्तियों को देखने के लिये उमड़ रही है। मौके पर रामसेतु बनारी वानर सेना, शबरी के जूठे बेर खाते भगवान राम, अशोक वाटिका में माता सीता, द्रौपदी चीरहरण, वनवास जाते भगवान राम आदि प्रतिमाएं लोगों को बेहद आकर्षित कर रही हैं। यज्ञ की शुरूआत के बाद से यहां सत्संग-प्रवचन भी लगातार जारी है। रात्रि में रामलीला का आयोजन भी किया गया है। यज्ञ स्थल पर लगा मेला आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।
यज्ञ शुभारंभ के दिन पूर्व सांसद सुकदेव पासवान, संजीव पासवान, शंभू सिंह, युवराज पासवान, डा. मनोज साह, घुरना एसएसबी कैंप के सेनानायक यशवंत सिंह, यज्ञ के अध्यक्ष सत्यनारायण पासवान, कोषाध्यक्ष व सचिव बसंत पासवान, हेम नारायण पासवान, राजू राय आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment