Araria

Friday, March 18, 2011

नरपतगंज: 460 अभ्यर्थियों ने दाखिल किये नामांकन पर्चे


नरपतगंज (अररिया) : नरपतगंज प्रखंड में पंचायत चुनाव हेतु नामांकन के तीसरे दिन 460 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा भरा। नामांकन देने वालों में मुख्य रूप से निवर्तमान प्रखंड प्रमुख सुलेचना देवी, मुखिया कंचन माला देवी, बड़ेबाड़ा, जयनारायण राय, नाथपुर, द्रोपदी देवी, रेवाही, नित्यानंद यादव, नाथपुर एवं अरुण मंडल आदि शामिल हैं। निर्वाचन पदाधिकारी एवं सहायक पदाधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार मुखिया पद के लिए 73, सरपंच पद के लिए 24, पंचायत समिति 80, वार्ड सदस्य 218, सरपंच व पंच के लिए 65 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा भरा। वहीं पर्चा पर्चा दाखिल करने के लिए आये तीन अभ्यर्थियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष टीपी सिंह ने बताया कि सभी आरोपी को जेल भेजा जायेगा।

No comments:

Post a Comment