Araria

Wednesday, April 27, 2011

शादी की नीयत से विवाहिता का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज


कुर्साकाटा(अररिया) : कुर्साकाटा थाना क्षेत्र के सिझुवा गांव में एक विवाहिता को गांव के एक युवक द्वारा रविवार की रात शादी के नीयत से भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना को लेकर विवाहिता के पति मो. अमजद ने कुर्साकाटा थाना में पत्‍‌नी को भगाने का आरोप लगाते हुए गांव के ही नौ लोगों को नामजद किया है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार सिझुवा निवासी मो. अमजद की पत्‍‌नी बीबी नाजमीन रविवार की रात लगभग 9 बजे शौच के लिए घर से निकली थी। उसे गांव के मो. दाउद का अविवाहित पुत्र मो. मोकिम अपने परिजनों के साथ शादी करने के नीयत से जबरन भगा ले गया है। दर्ज प्राथमिकी में मो. अमजद ने कहा है कि नाजमीन चार माह की गर्भवती भी है। इस घटना को लेकर बीबी सबीना, मो. मजहर, मो. जाहिद, मो. नवी हसन, मो. दाउद, मो. फारूख एवं मो. कमरूल एवं मो. हारून को नामजद अभियुक्त बनाते हुए अपने बीबी को भगाने में मो. मोकिम को साथ देने का आरोप लगाया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि अपनी पत्‍‌नी को खोजने मो. मोकिब के घर गया जहां उनके साथ उनके परिजनों ने मारपीट किया। इधर थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का मालूम पड़ता है। मामले की छानबीन की जा रही है।

No comments:

Post a Comment