Araria

Wednesday, April 6, 2011

मनोरंजन के साथ सीख भी देता है मेला


अररिया : अररिया टाउन हाल प्रांगण में सोमवार को कोसी विकास सह डिजनीलैंड मेला का उद्घाटन जिप अध्यक्ष शगुफ्ता अजीम ने फीता काटकर किया। अपने संबोधन में जिप अध्यक्ष ने कहा कि यह मेला मनोरंजन के साथ साथ कई सीख भी देता है। उन्होंने कहा कि अररिया की बड़ी आबादी को स्वस्थ मनोरंजन का पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं है। ऐसी परिस्थिति में कोसी विकास सह डिजनीलैंड मेला लोगों की मंशा पूरी करने में सक्षम है। वहीं संस्था के व्यवस्थापक प्रेम लाल विश्वास ने लोगों से मेला का भरपूर आनंद उठाने का आह्वान किया।

No comments:

Post a Comment