Araria

Sunday, April 17, 2011

अष्टयाम-संकीर्तन


फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज प्रखंड के घोड़ाघाट गांव में शनिवार को अष्टयाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूर्व मुखिया बेचन झा के आवासीय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में आधा दर्जन से अधिक कीर्तन मंडली के सदस्यों ने हरे राम-हरे कृष्ण की धुन पर वातावरण को गुंजायमान किये रखा। कार्यक्रम में राहुल ठाकुर, विपुल विश्वास, अरुण कुमार, तरुण कुमार, अजय सहित अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रहे।

No comments:

Post a Comment