Araria

Saturday, April 23, 2011

गणेश बने भाजपा क्रीड़ा मंच के अध्यक्ष


जोगबनी (अररिया) : भाजपा क्रीड़ा मंच का जिलाध्यक्ष मनोनीत किये जाने से कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। ज्ञात हो कि प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह ने गणेश गुप्ता को अररिया जिला भाजपा क्रीड़ा मंच काअध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर
कला सांस्कृतिक मंच के प्रदेश मंत्री भानू प्रकाश राय, भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक भगत, फारबिसगंज प्रखंड अध्यक्ष मनोज झा, भाजपा की लीला देवी, जनार्दन भगत एवं संजय साह आदि ने उन्हें बधाई दी है। वहीं श्री गुप्ता ने कहा है कि पार्टी द्वारा दिये गये दायित्व को पूरा करने का वे पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि 23 अप्रैल को पटना में आयोजित होने वाले बीर कुंवर सिंह स्मृति इनामी राज्यस्तरीय लंबी दौड़ प्रतियोगिता में अररिया से पांच धावक अभ्यर्थी को भेजा गया है।

No comments:

Post a Comment