Araria

Friday, May 13, 2011

दो मुखिया समर्थक के बीच मारपीट, फायरिंग, आधा दर्जन घायल


फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज थाना क्षेत्र के अमहारा पंचायत में शुक्रवार की देर संध्या पंचायत के दो मुखिया प्रत्याशी समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों ओर से आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। घटना स्थल पर तीन राउंड गोली चलने की बात बताई जा रही है। घटना स्थल पर फारबिसगंज थाना पुलिस पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुट गई है। पुलिस के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है। जानकारी के अनुसार अमहारा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी प्रकाश चौधरी एवं मो. नूरउद्दीन के समर्थकों के बीच चुनावी रंजिश को लेकर पहले हल्की झड़प हुई तथा बाद में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए है। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना स्थल पर तीन राउंड गोली चलने की बात बताई जा रही है। हालांकि गोली चलने की अधिकारिक पुष्टि नही हुई है। पुलिस अधीक्षक गरिमा मल्लिक घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। समाचार प्रेषण तक स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर कैंप किए हुई है।

No comments:

Post a Comment