Araria

Tuesday, May 17, 2011

संविधान निर्माण में कांग्रेस नहीं ले रही रूचि: जयराम


जोगबनी (अररिया) : जेठ-14 गते (28 मई) तक संविधान निर्माण का कार्य पूरा होना संभव नहीं है। सबों की सहमति से संविधान का मसौदा तैयार हो सकता है, लेकिन इसके लिए आम सहमति आवश्यक है। कांग्रेस संविधान निर्माण में रुचि नहीं ले रही है। उपरोक्त बातें मधेशी जनअधिकार फोरम के मोरंग सभासद (सांसद) जयराम यादव ने सीमाक्षेत्र के भ्रमण के दौरान कहा। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माण हेतु सभी दलों द्वारा जब तक प्रतिबद्धता जाहिर नहीं किया जाएगा, संविधान निर्माण संभव नहीं है चाहे इसके लिए जितनी भी अवधि बढ़ाई जाए। उन्होंने नेपाली कांग्रेस की ओर इशारा करते हुए कहा कि कांग्रेस संविधान निर्माण में रूचि नहीं ले रही है। कांग्रेस को इस कार्य में लगना चाहिए। लेकिन वे वोट बैंक के कलेक्शन में अपने दायित्व का निर्वाह नहीं कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मधेशी आंदोलन के बाद अब राई क्षेत्र में भी विकास हो रहा है। भारत के सहयोग से ड्राइपोर्ट बनने जा रहा है जिसके लिए नेपाल दिशा से भूमि अधिग्रहण को प्रक्रिया जो शिथिल था उसमें तेजी आ गई है। तथा स्थानीयवासी के मांग को भी ध्यान में रखा जा रहा है। उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि भारत नेपाल का सबसे अच्छा दोस्त है। अगर माओवादी भारत का विरोध करता है तो इसका अर्थ है वह अपने देश की खुशहाली का विरोधी है।

No comments:

Post a Comment