Araria

Monday, May 16, 2011

पेट्रोल की मूल्य वृद्धि पर पीएम, सोनिया व मंत्री का पुतला फूंका

अररिया : पेट्रोल मूल्य में पुन: वृद्धि एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में रविवार को अररिया भाजपा कार्यकर्ताओं ने केन्द्र के कांग्रेस सरकार को जमकर कोसा तथा चांदनी चौक पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह एवं पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा का पुतला फूंका। भाजपाइयों ने उनके विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक कुमार भगत ने कहा कि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार जरूर है लेकिन सत्ता पर उनकी पकड़ नहीं है। उन्होंने बताया कि दो वर्ष पहले पेट्रोल की कीमत 40 रुपये थी लेकिन आज 67 रुपये हो गई। महज दो वर्षो में तेल मूल्य में 59 प्रतिशत वृद्धि कर कांग्रेस सरकार ने जनता के साथ मजाक किया है। अध्यक्ष श्री भगत ने बताया कि बढ़ती मंहगाई से आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लेकिन इस सरकार को जनता की फिक्र नहीं है। अध्यक्ष ने यह भी बताया कि वर्तमान सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त है। घपले घोटालेबाज मंत्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। लेकिन केन्द्र सरकार अपनी सत्ता बचाने के लिये भ्रष्ट नेताओं पर हाथ नहीं डालकर उल्टे उन्हें बचाने में लगी है।
मौके पर रानीगंज के विधायक परमानंद ऋषिदेव, संजय मिश्रा, विजय जैन, देवानंद मिश्र, प्रदीप पासवान, विकास कुमार झा, अरविन्द झा, अनिल श्रीवास्तव, प्रदीप भगत, जगदीश झा, गुड्डू, रिंकू वर्मा, रूपेश कुमार, नियान्त, टेन्टु, सूरज भगत आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment