Araria

Tuesday, May 3, 2011

कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ


अररिया : संगठनात्मक चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी गांधी आश्रम में रविवार को पार्टी पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गयी। जिसकी जिलाध्यक्ष भारतेंदु यादव ने की। मुख्य अतिथि जिला संगठनात्मक चुनाव प्रभारी आईजी सनाडी ने भाग लिया। श्री सनाडी ने कहा कि पार्टी का आंतरिक संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। जल्द ही पंचायत प्रखंड एवं जिला स्तर की नई कमेटी का पुनर्गठन कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्टी संगठन को फिर से मजबूत करना हम सभी कांग्रेसजनों की जिम्मेदारी है। इस मौके पर जिला प्रवक्ता अब्दुस सलाम, अब्दुल मन्नान अंसारी, सदरे आलम, सुनील आर्य, अनिल सिन्हा, मासूम रेजा, आबिद अंसारी, आबिदुर रहमान, मो. मुसलीम, लीलानंद सिंह, हबीबुर रहमान के अलावा पार्टी के नेता मौजूद थे। सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अजय चौधरी भी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment