Araria

Sunday, May 8, 2011

अधिवक्ता के निधन पर शोक की लहर


अररिया,  : अररिया के वरीय अधिवक्ता सुकदेव प्रसाद साह के रविवार को एक दुर्घटना में निधन की खबर सुनते ही अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की आत्मा की शान्ति के लिए अधिवक्ताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की है।
जिला बार एसोसिएशन के महासचिव अमर कुमार ने उक्त जानकारी देते गहरा दुख व्यक्त किया है, वही अररिया के अधिवक्ता श्यामलाल यादव, अशोक मिश्रा, महेश्वर शर्मा, विनोद प्रसाद, संजीव सिंहा, विनोद सिंहा, शेखर भारती, देव नारायण सेन, देवेन्द्र मिश्रा आदि ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया है। जानकारी के अनुसार मृतक रविवार को अपने घर जा रहे थे कि एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से उनकी मृत्यु हो गई।

No comments:

Post a Comment