Araria

Wednesday, May 18, 2011

चुनावी घमासान का आखिरी अध्याय शुरू


अररिया : दो माह तक गांव की गलियों में मचे चुनावी घमासान का अंतिम अध्याय शुरू हो गया है। कड़ी सुरक्षा एवं चाक चौबंद व्यवस्था के बीच बुधवार की सुबह जिले के आठ स्थानों पर मतगणना प्रारंभ हो गई। दोपहर बाद से परिणाम भी आने शुरू हो गए हैं।
वहीं, अररिया व जोकीहाट के चुनाव नतीजों की जानकारी के लिए हजारों की संख्या में लोग मार्केटिंग यार्ड स्थित मतगणना स्थल के सामने कड़ी धूप के बावजूद दिन भर डटे रहे।
अररिया प्रखंड के शरणपुर पंचायत में मुखिया पद का सेहरा भाजपा नेता नारायण मंडल के सिर बंधा। उन्होंने निवर्तमान मुखिया अशोक पंडित को हराया।
निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार के अनुसार पंसस पद के लिए क्षेत्र संख्या 1 से इंद्रानंद यादव तथा क्षेत्र सं. 2 से विजय कुमार मिश्र विजयी हुए हैं। सरपंच पद का चुनाव श्यामदेव मंडल ने जीता है।
वहीं, जमुआ पंचायत से मुखिया पद पर सविता देवी ने जीत प्राप्त की है। हालांकि समाचार प्रेषण तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।
साइड स्टोरी 1
तारण : मुखिया व सरपंच जीते दोबारा
जोकीहाट (अररिया), निप्र: तारण पंचायत की निवर्तमान मुखिया आसिया परवीन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रफत परवीन को 68 मतों के अंतर से हरा कर लगातार दूसरी बार विजय हासिल कर ली। वहीं, निवर्तमान सरपंच अमरीशा ने भी लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की।
पंसस पद के लिए अब्दुल कैयूम ने नौशाद आलम को 277 मतों से पराजित किया। वार्ड सदस्यों में वार्ड 1 से शोयब, 2. असलम, 3. अनवारूल हक, 4. कय्यूम, 5. जमीला, 6. प्रमीण खातुन, 7. इसरती, 8. जमशेद आदिल, 9. याकूब 10. वसीमा, 11. नरगीस, 12. खूशबू व 13 से शहनाज ने जीत हासिल की है। डूबा पंचायत के समाचार प्रेषण तक सिर्फ वार्ड सदस्यों के परिणाम घोषित हुए थे। जीतने वाले वार्ड सदस्यों में 1. सत्तार 2. सोयब आलम, 3. नौशाद आलम, 4. मुमताज, 5. बीबी नाजिया, 6. मो. वोसिक, 7. महमूदा खातुन, 8. नजहत, 9. इसरती शामिल है।
साइड स्टोरी 2
खरसाही पंचायत के परिणाम घोषित
रानीगंज(अररिया),जाप्र: खरसाही पंचायत में चन्द्रिका देवी ने बेचनी देवी को 450 मतों से पराजित कर मुखिया पद का चुनाव जीत लिया। वहीं, सरपंच पद के लिए पिंकी देवी ने जीत हासिल की है। पंसस पद के लिए क्षेत्र सं. 01 से मटरी देवी ने व क्षेत्र सं. 04 से पसंस पद के लिए इन्द्रानंद सिंह ने विजय प्राप्त की है। जिला परिषद क्षेत्र सं.10 से सदस्य पद के लिए प्रिंस विक्टर अपने प्रतिद्वंदी कृष्ण कुमार से 1100 मतों से बढ़त बनाए हुए है। रानीगंज में मतगणना का कार्य तीन घंटे विलंब से शुरू हुआ।
साइड स्टोरी 3
सिकटी में हुई मात्र एक पंचायत की गणना
सिकटी (अररिया),निसं: निर्वाची पदाधिकारी तौकीर अकरम ने बताया कि मजरख पंचायत की मतगणना में मुखिया प्रतयाशी दुखनी देवी ने अपने प्रतिद्वंदी पूनम देवी को 892 मतों से पराजित कर दिया। वहीं पंसस पद का चुनाव उमा देवी ने 79 मतों से जीत लिया। सरपंच प्रत्याशी तारा देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सीता देवी को 507 वोटों से हराया। आमगाछी पंचायत की मतगणना गुरुवार को होगी।
साइड स्टोरी 4
शरणपुर से वार्ड सदस्य के सभी परिणाम घोषित
अररिया,संसू: शरणपुर पंचायत में ग्राम पंचायत सदस्य (वार्ड मेंबर) पद पर निम्नलिखित प्रत्याशी विजयी घोषित किए गए हैं। निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार के मुताबिक वार्ड नं.1 से शंभू कांत झा, वार्ड 2 से बबलू कुमार यादव, 3 से देवानंद यादव, 4 से प्रवीण कुमार यादव, 5 से अरुण कुमार मंडल, 6 से कंचन देवी, 7 से रानी देवी, 8 से सरिता देवी, 9 से कसुरा देवी, 10 से दुलानंद रजक, 11 से चतुरानंद मंडल, 12 से अशोक मंडल, 13 से पूनम देवी, 14 से फूलो देवी, 15 से रामेश्वर ठाकुर, 16 से गौड़ी देवी तथा वार्ड 17 से मीना देवी ने जीत हासिल की है।
साइड स्टोरी 5
कुआड़ी व लैलोखर में सारे परिणाम घोषित
कुर्साकांटा (अररिया), निसं: कुर्साकांटा प्रखंड के कुआड़ी व लैलोखर पंचायत में मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। लैलोखर पंचायत में मुखिया पद पर साइस्ता अंजुम विजयी घोषित की गई। उसने अपने निकटम प्रत्याशी नरगिस को आठ सौ दो मतों से पराजित किया। साइस्ता अंजुम को 1711 मत प्राप्त हुए वहीं नरगीस को 909 वोट मिले। इसी प्रकार समिति सदस्य क्षेत्र संख्या- 1 से धनजीव सिंह विजई हुए उन्होंने 1275 प्राप्त कर मो. सलाउद्दीन को 302 वोट से पराजित किया। सरपंच पद से रूकया खातुन 1562 मत प्राप्त कर वदुरा खातुन को 66 मतों से पराजित किया। वहीं जिला परिषद क्षेत्र सं. 14 से लैलोखर पंचायत में तमीना खातुन को अधिकतम 2069 प्राप्त हुए। वहीं सुशीला देवी को 920 मत प्राप्त हुए हैं।
कुआड़ी पंचायत में मुखिया पद का चुनाव जावेद आलम ने हेमंत कुमार गुप्त को 77 मतों से हरा कर जीत लिया।
सरपंच पद पर सियाराम यादव विजयी हुए हैं। वहीं, पंसस पद के लिए अमर सिंह ने जीत हासिल की है।
साइड स्टोरी 6
पलासी में बदले गए दो गणनाकर्मी
पलासी (अररिया), निसं: प्रखंड मुख्यालय स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्मारक उच्च वि. प्रागंण में पंचायत चुनाव की मतगणना बुधवार की सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरंभ हुई। मतगणना की शुरुआत धर्मगंज पंचायत से की गई। मतगणना का कार्य काफी धीमी गति से हुई। धर्मगंज पंचायत के विभिन्न निकायों के मतगणना का कार्य कुछ टेबलों पर करीब पांच बजे तक चला। हालांकि धर्मगंज पंचायत के मतगणना का कार्य समाप्त भी नहीं हुआ था। कुछ टेबलों पर दीपरा विजवार पंचायत का बक्सा खोल दिया गया था। वहीं दूसरी ओर मतगणना कार्य में स्थानीय पदस्थापित दो सरकारी कर्मी को लगाए जाने की शिकायत पर एसडीओ डा. विनोद कुमार के निर्देश पर आरओ रंजन चौहान द्वारा मतगणना के बीच में ही उक्त दोनों कर्मियों को बदला गया। इस क्रम में एसडीओ श्री कुमार व एसडीपीओ मो. कासिम ने बुधवार को मतगणना स्थल पर पहुंचकर मतगणना व विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी श्री चौहान से मिली जानकारी के अनुसार धर्मगंज से मुखिया पद के लिए रूकमणी देवी ने लीला देवी को 239 मतों से पराजित किया। सरपंच पद के लिए पानो देवी ने 1492 मत प्राप्त कर निकटम दुलारी देवी को 87 मतों से पराजित किया। वहीं पंसस पद पर अबु बकर ने दूसरी बार अपना कब्जा जमाते हुए मिथलेश कुमार को 258 मतों से पराजित किया।
साइड स्टोरी 7
फारबिसगंज में शांतिपूर्ण रही मतगणना
फारबिसगंज (अररिया), जासं: फारबिसगंज प्रखंड के 32 पंचायतों में मतदान संपन्न होने के बाद बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में फारबिसगंज कालेज स्थिति मतगणना केन्द्र पर गिनती आरंभ हो गया। चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच प्रखंड के अमौना पंचायत से सभी 6 पदों के लिए मतों का गिनती का कार्य पूरा हुआ। अमौना पंचायत से मुखिया पद के लिए रुखसाना निर्वाचित घोषित की गई। उन्हें 1851 मत मिले। उसने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रंजू देवी को पराजित किया। वहीं विभा देवी सरपंच घोषित की गई। समिति सदस्य पद से नजबुन खातुन विजय घोषित की गई। वार्ड सदस्य 1. से नुरूद्दीन, 2. संतोष दास, 3. महफूज, 4. बुद्धु दास, 5. नसीमा खातुन, 6. समीदा खातुन, 7. बीबी हाजरा, 8. मदीना खातुन, 9. रहीना, 10. शाहजहां, 11 प्रमिला देवी, 12. रामानंद बैठा एवं 13 से विशेश्वर ठाकुर विजय घोषित किए गए। जबकि पंच पद के लिए वार्ड नं. 1 से 1. बीबी गुलसा खातुन, 2. सुनैना, 3. जर्तुन, 4. जानकी देवी, 5. रूबी परवीन, 6. मोजिबुर्ररहमान, 9. वकील, 10. राजेन्द्र बहरदार, 11. नित्यानंद मंडल, 12. रामचंद्र मुखिया एवं 13 से रीना देवी जीते। चुनाव दोपहर के बाद परिणाम निकलने के साथ ही कालेज चौक पर जीते हुए प्रत्याशी के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाए।
इधर मतगणना कार्य को लेकर कालेज परिसर केन्द्र में पुलिस प्रशासन के अधिकारी, जवान, आरओ नूर अहमद, शिवली सहित प्रत्याशी सक्रिय दिखे।
साइड स्टोरी 8
भरगामा: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मतगणना
भरगामा(अररिया),जाटी:
प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा गृह भवन में बुधवार से चाक चौबंद व्यवस्था के बीच मतगणना का कार्य कुशमौल पंचायत से प्रारंभ किया गया। वार्ड सदस्यों में 1 से रामचंद्र सरदार, 2 से नीलम देवी, 3 से लक्ष्मण सरदार, 4 से सुकुमारी देवी, 5 से संजय झा, 6 से कृत्यानंद ठाकुर, 7 से कंचन माला देवी, 8 से विजय कुमार, 9 से सरस्वती देवी, 10 से जानकी देवी तथा 11 से रघुवीर चौपाल वार्ड सदस्य के लिए विजयी रहे। पंच पद के लिए 02 से भुवन झा, 3 से मंजूला देवी, 7 से आशा देवी, 8 से दिनेश मेहता, 11 से गजेन्द्र दास निर्वाचित हुये है। कम से कम विभिन्न वार्ड को मिलाकर कुल छह प्रत्याशी निर्विरोध रहे। सरपंच पद के लिए शंभू राम विजयी घोषित किये गये है। जबकि समिति सदस्य पर से निकटतम प्रतिद्वंदी अंजू देवी को पछाड़ते हुए पूर्व पंसस संगीता भारतेन्दु ने जीत हासिल की। वहीं मुखिया पद में पूर्व मुखिया भारती चौपाल ने निकटतम प्रतिद्वंदी मीरा को हराकर मुखिया पद पर काबिज हुई। समाचार प्रेषण तक दूसरे पंचायत जयनगर का मतगणना जारी है।
साइड स्टोरी 9
दो पंचायतों के परिणाम घोषित
नरपतगंज(अररिया),जाटी:
प्रखंड मुख्यालय स्थित मतगणना स्थल पर निर्धारित समय से कुछ देर बाद मतगणना शुरू हुआ।
शाम तक दो पंचायतों के सभी परिणाम घोषित किए गए। बेला पंचायत से मुखिया- राजेन्द्र राय, सरपंच- शिवनारायण यादव, समिति सदस्य- इंद्रदेव यादव निर्वाचित घोषित हुए। जबकि बसमतिया पंचायत से मुखिया- मदन मोहन गुप्ता, सरपंच- इब्राहिम मास्टर एवं समिति सदस्य कय्यूम अंसारी विजय घोषित किए गए।

No comments:

Post a Comment