Araria

Friday, June 10, 2011

प्रमुख की कुर्सी को ले जोड़ तोड़ शुरू


फारबिसगंज (अररिया) : पंचातय चुनाव के उपरांत प्रखंड प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा की तैयारी जोर पकड़ने लगी है। संभावित दावेदारों के द्वारा तोड़ जोड़ की राजनीति तेज हो गयी है। उक्त पद की दावेदारी के लिए फिलवक्त गुप्त बैठकों में ही रणनीति तय किये जाने की बात जानकार बता रहे हैं। इसके लिए धनदेवी का भी सहारा लिये जाने की बात बलवती हो रही है। अब देखना शेष है कि प्रमुख का पद किनके खाते में जा पाता है।

No comments:

Post a Comment