Araria

Saturday, June 4, 2011

पुलिस छावनी में तब्दील फारबिसगंज


फारबिसगंज(अररिया) : फारबिसगंज के बियाडा की जमीन पर निर्माणाधीन स्टार्च फैक्ट्री में शुक्रवार को आक्रोशित ग्रामीणों तथा पुलिस के बीच हुई झड़प एवं गोली बारी में चार लोगों की मौत के बाद घटना स्थल के समीप एवं गांव में तनाव व्याप्त है। घटना के बाद आसपास के जिलों से भारी संख्या में पुलिस बल तथा पदाधिकारियों को घटना स्थल पर बुला लिया गया है। घटना स्थल पुलिस छावनी में तब्दील हो गयी है। फारबिसगंज में पूर्णिया के कमिश्रन्र ब्रजेश मेहरोत्रा, अररिया के डीएम एम सरवणन, किशनगंज एसपी आर के मिश्रा, अररिया एसपी गरिमा मल्लिक, फारबिसगंज एसडीओ जीडी सिंह कैंप किए हुए हैं। अररिया सहित पूर्णिया, किशनगंज तथा सुपौल जिला के करीब डेढ़ दर्जन थानाध्यक्ष फारबिसगंज पहुंचे हुए है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कमिश्रन्र, डीएम, एसपी के साथ फारबिसगंज थाना में वार्ता का दौर जारी था। स्थिति को नियंत्रित करने को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक में गहन चर्चा जारी थी। घटना स्थल के आसपास तथा शहरी क्षेत्र में पुलिस गश्ती दलों को तैनात किया गया है। शुक्रवार की रात भी पुलिस पदाधिकारियों द्वारा घटना स्थल के समीप मुआयना किया गया।

No comments:

Post a Comment