Araria

Thursday, June 30, 2011

सेवा निवृत प्रधानाध्यापक को दी गई विदाई


रेणुग्राम (अररिया) : फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय वारा में गुरुवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवानंद शर्मा के सेवा निवृत होने पर उन्हें भावभिनी विदाई दी गई। इस अवसर पर एक समारोह का आयोजन विद्यालय परिवार द्वारा किया गया। जिसमें विद्यालय में किये गए उनके कार्यो की सराहना की गई। इस मौके पर शिक्षक संघ के जिला सचिव अब्दुल गफ्फार, समन्वयक जयकांत पासवान, शिक्षक जितेन्द्र कुमार, सरयुग मंडल, चंपा देवी, उमेश मंडल, बलवीर कुमार, प. समिति सदस्या करुणा देवी, उप मुखिया मीरा देवी, सदानंद मंडल सहित काफी संख्या में ग्रामीण व शिक्षक उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment