Araria

Thursday, July 7, 2011

नवपदस्थापित बीडीओ ने संभाला पदभार

रानीगंज (अररिया) : सोमवार को प्रखंड में नवपदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी ललन ऋषिदेव ने अपना कार्यभार संभाला। पूर्व में कल्याण पदाधिकारी के रूप में कार्य कर चुके श्री ऋषिदेव के लिए प्रखंड का कार्य चुनौतीपूर्ण होगा। इस दौरान प्रभारी जिला पदाधिकारी शंभू शरण प्रसाद एवं अररिया अनुमंडलाधिकारी डा. विनोद कुमार ने भी प्रखंड कार्यालय का अवलोकन किया। भरगामा जाने के क्रम में रानीगंज प्रखंड कार्यालय में दोनों पदाधिकारियों ने बीडीओ एवं सीओ राम विलास झा के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिये।

No comments:

Post a Comment