भरगामा पुलिस ने शुक्रवार को कारबाइन, पिस्तौल व 10 कारतूस के साथ एक बोलेरो पर सवार पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। हथियार के साथ सभी किसी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से जा रहे थे।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पाल ने बताया कि बरामद हथियारों में एक लोडेड कारबाइन, एक लोडेड देशी पिस्तौल तथा दस जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में एक पूर्व मुखिया के पुत्र का संबंध सुपौल जिले के बिंदुल यादव गिरोह से है। गिरफ्तार हुए लोगों में भरगामा थाना क्षेत्र के सिरसिया कला पंचायत गम्हरिया निवासी पूर्व मुखिया विजय सरदार के पुत्र सुमन कुमार, शंकर ऋषि, जयकुमार यादव, तिलकधारी सरदार एवं पोठिया निवासी कुसुम लाल यादव हैं।
जानकारी अनुसार भरगामा थानाध्यक्ष एके पाल के नेतृत्व में गश्ती पुलिस शुक्रवार की सुबह थाना लौट रही थी। उसी वक्त सिरसियाकला पंचायत के जिलेबिया मोड़ के पास एक बोलेरो वाहन नं. बीआर 11 एफ 5109 तेज गति से महथावा बाजार की ओर जाती हुई दिखी। शंका होने पर उक्त गाड़ी को रोका गया। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उस पर हथियार देखा गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बोलेरो व हथियार को जब्त कर उस पर सवार सभी पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
0 comments:
Post a Comment