Araria

Saturday, August 20, 2011

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मशाल जुलूस

भरगामा(अररिया) : एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के बाद अन्ना हजारे के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मशाल जुलूस निकाला तथा केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाये। मशाल जुलूस भरगामा हाट से निकलकर मुख्यालय तक पहुंचा जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। पार्टी के मंडल प्रवक्ता चंद्रानंद झा चाणक्य व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि जब तक केंद्र सरकार की दमनात्मक कार्रवाई जारी रहेगी, आंदोलन जारी रहेगा। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सुधीर भगत, गंगेश झा, प्रमोद सिंह, पंकज झा, राजेन्द्र मिश्र, नित्यानंद मेहता, संजय मेहता, दीपक कुमार मुन्ना, राजकुमार गुप्ता, रंधीर साह, रघुनंद साह, सरिता भारती, शोभा देवी, अरूण मंडल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment