Araria

Saturday, August 20, 2011

खेतों में जमा पानी, धान की फसल डूबी

रेणुग्राम (अररिया) प्र: पिछले दिनों हुई लगातार वर्षा के कारण क्षेत्र के वारा, मानिकपुर आदि गांव के खेतों में पानी के जमाव के चलते धान की फसल डूब गई है। जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं रहने के कारण किसानों के समक्ष यह समस्या उत्पन्न हो गई है। किसान विनोद मंडल, गब्बर मंडल, धनिक लाल मंडल आदि ने बताया कि पानी के जमाव से धान की फसल को काफी क्षति पहुंची है। किसानों ने बताया कि पूर्व में भी ओला वृष्टि से मकई एवं गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा था। किसानों ने जिला प्रशासन से जल निकासी की व्यवस्था किये जाने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment