Araria

Saturday, August 6, 2011

वाहन की ठोकर से लड़की जख्मी, चालक गिरफ्तार

नरपतगंज (अररिया) : शनिवार की दोपहर नरपतगंज थाना के सामने एक वाहन की ठोकर से दस वर्षीय लड़की सीता कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसका इलाज नरपतगंज पीएचसी में चल रहा है। जानकारी के अनुसार प्रतापगंज से फारबिसगंज की ओर जानेवाली सामान से लदी पीकअप वैन (बीआर 11 के 1785)ने साइकिल से बाजार जा रही दस वर्षीय लड़की सीता कुमारी, पिता विष्णुदेव पासवान को ठोकर मार दी। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

No comments:

Post a Comment