Araria

Wednesday, August 10, 2011

राजस्व कर्मचारी की मौत पर शोकसभा

अररिया : जोकीहाट के एक राजस्व कर्मचारी की मौत पर समाहरणालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रभारी डीएम शशिभूषण कुमार ने की। शोक सभा में उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। सभा में एसी के विश्वास, विधान चंद्र यादव, रंजन चौहान, रविन्द्र राम, योगेन्द्र कुमार लाल, कर्मचारी सुभाष झा, महेश्वर मोची, जयप्रकाश पासवान, महादेव यादव, कमलेश सिंहा सहित कई पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment